Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिम्मेदार अधिकारीयों की लापरवाही से ढप्प पडा विकास कार्य‐ ग्राम पंचायतों में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार- ठेकेदार और सरपंच सचिव मिलकर सासकिय योजनाओ को लगा रहे चूना –

आपको बता दें मंडला जिला के विकास खंड मोहगांव के जिम्मेदार अधिकारीयों‐ व जनप्रतिनिधियों की घोर लापरवाही के कारण ग्राम पंचायतों में मनमानी‐ धांधली‐लापरवाही‐और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है‐ लगभग सभी ग्राम पंचायतों में यु़द्ध स्तर पर रोजगार मूलक व अन्य कार्य शुरू तो किए गए हैं पर पूरे नहीं किये जा रहे हैं‐ अनेक काम अधर में लटके हुए हैं‐ जिन्हें पूरा करने की कार्यवाही शासन प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही हैं‐ जबकि ऐंसे बहुत से अपूर्ण कार्यों का पूरा राशी आहरण कर लिया गया है‐ पंचायतों में मासिक बैठक नहीं हो रही है‐ ग्राम सभा मे पारित प्रस्तावों में कार्यवाही नहीं की जा रही है‐ ग्राम पंचायतों से संबंधित सीएम हेल्पलाईन और जिलास्तरीय जनसुनवाई की शिकायतों के निराकरण में भारी गोलमाल किये जाने की जानकारी मिल रही है‐ इस तरह की घोर लापरवाही व भ्रष्टाचार जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से चरम पर पहुंच गई है‐ जनपद पंचायत मोहगांव मे‐38‐ ग्राम पंचायत है‐ और लगभग सभी ग्राम पंचायतों में वर्षों से दर्जनों काम अधूरे पड़े हैं‐ इतना ही नहीं‐ फर्जी तरीके से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास खंड के दर्जनों ग्रामों को ओडीएफ ग्राम घोषित किया गया है‐ स्वच्छ भारत मिषन अंतर्गत पूर्व में बनाए गए‐ गिने चुने सौचालय भी भ्रष्टाचार कि भेंट चढ गए हैं‐ बहुत कम समय पर ही जर्जर हो चुके हैं‐ जिनकी मरम्मत नहीं की जा रही है‐ नए शौचालयों का निर्माण नहीं किया जा रहा है‐ आज भी बहुत से पंचायतों में आमजन खुले शौच के लिए जा रहे है‐ जबकी विकास खंड मोहगांव के लगभग सभी ग्राम पूर्ण रूप से स्वच्छ ग्राम घोषित हैं‐ और गंदगी चरम पर पहुंच गई है‐ बता दें कि स्वच्छ भारत मिषन के अंतर्गत जनपद पंचायत मोहगांव में भारी फर्जीवाड़ा किया गया है‐ ग्रामीणों का आरोप है कि जनपद पंचायत मोहगांव के जिम्मेदारों की लापरवाही व छेत्र के जनप्रतिनिधियों कि उदासीनता कि कि वजह से‐ सरपंच‐ सचिव व रोजगार सहायक‐ बे खौफ होकर सासकिय राशी का दुरुपयोग करने में पूरी तरह उतारू हो गए हैं‐ और इन्हें कुछ स्थानीय प्रभावी नेताओ का भी संरक्षण प्राप्त है‐ ना तालाबों का गहरीकरण किए जा रहे हैं‐ नाही नया तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है‐ भले ही करोडों रूपए का अम्रत सरोवर निर्माण कराया गया हो किंतू सरोवर पूरी तरह सूख चुके हैं‐ जल स्तर धीरे धीरे खत्म हो रहा है‐ जल स्त्रोतों की साफ-सफाई का कार्य भी नहीं कराया जा रहा है जन अपेक्षा है कि‐ जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम पंचायतों में वर्षों से पडे अपूर्ण कार्यों को तत्काल पूर्ण कराया जाए‐ व ऐंसे कार्य जिनका स्विक्रत राशी तो आहरण कर लिया गया है‐ पर निर्माण नहीं कराया गया है‐ ऐसे सभी कार्यों कि जांच कराते हुए सम्बंधितों के खिलाफ‐ शाशन प्रसाशन द्वारा सख्त व दण्डात्मक कारवाई किया जाए ‐—————

Related posts

जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय: दिव्यांग होरी लाल को मौके पर मिली ट्राई-साइकिल

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तहसीलदार घुघरी के विरूद्ध 7 हजार 250 रूपए की शास्ति अधिरोपित की

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment