Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शोर मचा रहे डीजे पर की गई कार्यवाही डीजे एवं वाहन को थाना नैनपुर पुलिस ने किया जब्त  

मंडला 2 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा लगातार भ्रमण कर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। भ्रमण के दौरान सोमवार को एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 1257 का चालक वाहन पिकअप के पीछे डीजे लगाकर अनियंत्रित रूप से तेज आवाज़ में बजाते हुए मिला। तेज एवं अनियंत्रित रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग एवं आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला दंडाधिकारी के आदेश का उलंघन करना पाए जाने पर पिकअप डीजे सहित जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 188 भादवि एवं 7/15 कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा, एएसआई वंदना नाग आर. ओमप्रकाश बघेल, आर. रामलाल मौर्य की भूमिका रही ।

Related posts

जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंच रही चलित प्रयोगशाला  

Reva India News

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जिले की 30 उद्योगपति/उद्योग संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे

Reva India News

एचसीएल कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को जॉब-ऑफर वितरित

Reva India News

Leave a Comment