Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 1 वाहन जब्त  

मंडला 2 अप्रैल 2024

खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में मंगलवार को खनिज विभाग द्वारा डिठौरी में रेत का परिवहन करते एक वाहन 709 क्रमांक एमपी 51 जी 0876 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना महाराजपुर की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म०प्र० खनिज ( अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक, खनिज सिपाही एवं खनिज अमले उपस्थित रहे।

Related posts

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु एडवाइजरी जारी  

Reva India News

आपदा सेप्राकृतिक  हुए नुकसान के राहत प्रकरण में नहीं हो देरी – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

बूथ लेवल ऑफिसर श्रीमती जंघेला ने दिया अनुशासन और दक्षता का परिचय शत-प्रतिशत गणना पत्रक का त्वरित एवं सटीक डिजिटाइजेशन कर जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Reva India News

Leave a Comment