Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेतों पर काम रहे कृषकों तथा कृषि मजदूरों को किया जागरूक

मंडला 2 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ग्रामीण कृषको तथा कृषि मजदूरों को ध्यान में रखते हुए उन तक पहुंच बनाने के लिए जागरूकता दलों को निर्देशित किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज, भावल, घुघरी, धनवाही, खुक्सर, पटपर सिंगारपुर, घोंट सहित अन्य ग्रामों में जनपद तथा कृषि विभाग के जागरूकता दलांे ने खेतो पर काम रहे कृषकों तथा कृषि मजदूरों को खेतो पर ही एकत्र कर लोकतंत्र में प्रत्येक मत के महत्व को समझाया तथा आगामी 19 अप्रैल 2024 को मतदान सर्वोपरि मानकर नैतिक मतदान की अपील की गई। जागरूकता दलांे में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा अन्य शामिल रहे।

Related posts

झिरिया नाला, ग्राम मोहगांव में जल संरक्षण के तहत बोरी बंधान

Reva India News

केवलारी में हुआ सिलाई सेंटर का शुभारंभ महिलाओं स्वरोजगार से जोड़ने दिया जायेगा प्रशिक्षण

Reva India News

जिला चिकित्सालय में रबीउल अव्वल पर किया गया फल वितरण जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की महिला विंग एवं गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ने किया फल वितरण

Reva India News

Leave a Comment