Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाँथों में मेंहदी रचाकर दिया मतदान करने का संदेश

मंडला 4 अप्रैल 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान की तिथियां जैसे जैसे निकट आती जा रही हैं वैसे वैसे मतदाता जागरूकता की गतिविधियां जोर पकड़ती जा रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के घोषित कार्यक्रम अनुसार मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम जामगांव नैनपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मातृ-शक्तियों द्वारा अपने हाँथों में शत प्रतिशत मतदान करने की मेंहदी लगाकर अन्य मतदाताओं को 19 अप्रैल मतदान दिवस पर मतदान करने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्राम से बाहर के मतदाताओं से भी सतत रूप से संपर्क किया जा रहा है एवं उनसे मतदान दिवस के दिन मतदान करने की अपील की जा रही है।

Related posts

संभाग समन्वयक ने ली अंकुर अभियान अंतर्गत बैठक

Reva India News

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

*30/ किलोमीटर की दूरी तय करके अनजान बच्ची को करने आया रक्तदान*  

Reva India News

Leave a Comment