Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बहुउद्देश्यीय खेती अपनाकर लाखों कमा रहे सूरज परंपरागत फसल के अलावा मिर्च, टमाटर एवं ककड़ी से बढ़ी आमदनी

मण्डला 19 अक्टूबर 2021

विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम अमझर के सूरज धुर्वे अपने क्षेत्र में अब प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में शामिल हैं। 32 वर्षीय सूरज कई वर्षों पूर्व तक परंपरागत खेती कर रहे थे लेकिन उद्यानिकी विभाग के सहयोग एवं खेती में नवाचार करने की ललक ने सूरज को अब सालाना लाखों रूपयों की आमदनी हो रही है। सूरज बताते हैं कि मैं पूर्व के वर्षों में परंपरागत तरीके से धान, गेहूं, अरहर एवं कोदो-कुटकी की खेती कर रहा था जिसमें मुझे औसतन 20 से 25 हजार रूपए सालाना आमदनी हो रही थी। मैंने अपने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों से चर्चा करते हुए उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया एवं वैज्ञानिक खेती की प्रक्रिया को समझा।

सूरज कहते हैं कि वैज्ञानिक खेती के तहत् मैंने अपने पुराने 0.80 हे. के रकबे में ही धान, गेहूं, अरहर के अलावा भी मिर्च, टमाटर एवं ककड़ी की खेती शुरू किया। ड्रिप एवं मल्चिंग तकनीक के द्वारा मेरा मुनाफा पहले की तुलना में काफी ज्यादा हुआ। अब मैं सालाना 2 से सवा 2 लाख रूपए तक का मुनाफा कमा रहा हूँ। उद्यानिकी विभाग ने बताया कि सूरज अपने कुल रकबे में से 0.20 हे. में लगभग् 2 टन टमाटर का उत्पादन कर रहे हैं तथा लगभग् 30 हजार रूपए की कमाई कर रहे हैं। इसी प्रकार 0.40 हे. में लगभग् 6.25 टन मिर्च का उत्पादन कर लगभग् 1 लाख 56 हजार रूपए एवं 0.20 हे. में लगभग् 3 टन ककड़ी का उत्पादन कर लगभग् 33 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। प्रगतिशील किसान बने सूरज अब अपने आसपास के किसानांे को भी वैज्ञानिक खेती की सलाह दे रहे हैं तथा उद्यानिकी विभाग की मदद से खेती के नवीन तरीकों को सीखते हुए अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं।

Related posts

जिले में कोदो-कुटकी की खेती एवं उत्पादों की भरपूर संभावनायें

Reva India News

मनरेगा एवं पंचायती राज से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए लगाएं विशेष शिविर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

ग्राम परसेल में जंगली हाथियों के झुंड से सुरक्षित रहने ग्रामीणों के साथ बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment