Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान दिवस को समस्त श्रेणी के कामगारों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

मण्डला 27 मार्च 2024

निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्रों के आम निर्वाचन कार्यक्रम 2024 के अनुसार 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को मण्डला जिले में मतदान होगा। जिले में आने वाले सभी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, चाहे वह दैनिक मजदूर या आकस्मिक श्रमिक श्रेणी का ही हो, जो आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाना आवश्यक है। यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि वह कामगार किसी ऐसे उद्योग या स्थापना में नियोजित है जो उस विधानसभा क्षेत्र से बाहर है जहाँ आम निर्वाचन हो रहे हैं, तब भी उन्हे मतदान हेतु सवैतनिक अवकाश की पात्रता होगी। इस प्रावधान के अंतर्गत दैनिक वेतन, आकस्मिक श्रमिक भी मतदान दिवस पर मजदूरी सहित अवकाश के हकदार होंगे। सभी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या अन्य स्थापन के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यरत सभी कामगारों को लोकसभा निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित करते हुए मतदान दिवस को समस्त श्रेणी के कामगारों को सवैतनिक अवकाश अनिवार्यतः प्रदान करेंगे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 21 दिसम्बर 2023

Reva India News

16 दिसम्बर के विशेष महाभियान में पात्र हितग्राही टीका लगाएँ कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की  

Reva India News

श्रवण बाधित एवं मानसिक रोग संबंधी दिव्यांग शिविर आज

Reva India News

Leave a Comment