Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 जून से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान

मंडला 14 जून 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने बताया कि 25 जून से 27 अगस्त तक दस्तक अभियान चलेगा, जिसमें बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार, रेफरल सुनिश्चित करने हेतु जिले में प्रतिवर्ष दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाना है। दस्तक अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जाएगा। यह वर्ष में दो बार (अधिकतम 6 माह तथा न्यूनतम 4 माह के अंतराल में) आयोजित किया जाता है। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्ष की चिकित्सीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार, प्रबंधन पर बल दिया जाता है। द्वितीय चरण में विटामिन ए अनुपूरण एवं प्रथम चरण में चिन्हित एनीमिक बच्चों की पुनः जांच की जाती हैं। वर्ष 2024-25 में दस्तक अभियान के प्रथम चरण 25 जून से 27 अगस्त तक किया जाना है। इस दौरान स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ता के समुक्त दल द्वारा 5 वर्ष तक बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार, प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन। समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल। 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों मे एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्राटोकाल आधारित प्रबंधन। 9 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन ए अनुपूरण। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृह भेंट के दौरान ओआरएस पहुचाना। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल। बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान एवं उनका आरबीएसके कार्यक्रम से संबद्धीकरण करना। 5 वर्ष तक के आयु वाले बच्चों में श्रवण बाधित एवं दृष्टिदोष की पहचान, पुष्टि कर आरबीएसके कार्यक्रम में पंजीयन कर उपचारित करना। समुदाय में समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति संबंधी समझाईस देना। एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चो में बीमारी की स्क्रीनिंग एवं फालोअप को प्रोत्साहन तथा गृहभेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुए बच्चो की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना।

Related posts

मितव्ययता के साथ अधोसंरचना निर्माण की नवीनतम तकनीकों के साथ ही प्राचीन विधाओं से भी प्रेरणा लेना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने सीएम राईज स्कूल सागर का निरीक्षण किया

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment