Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मण्डला 19 जून 2024

म०प्र० आदिवासी वित एवं विकास निगम भोपाल के माध्यम से नवीन योजना भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 40 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत उद्योग में बैंक द्वारा 1 लाख रू. से 50 लाख रू. स्वीकृत किया जायेगा। सेवा, व्यवसाय हेतु 1 लाख रू. से 25 लाख रू. दिये जाने का प्रावधान है। बैंक द्वारा स्वीकृत, वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास दो फोटो, 8वी उर्त्तीण की मार्कशीट, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 45 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, कोटेशन, सी.ए. की प्रोजेक्ट रिर्पाेट जहां उचित है, होना अनिवार्य है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म०प्र० आदिवासी वित्त एवं विकास निगम मण्डला (टीसीपीसी) से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

जिला चिकित्सालय में श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर आयोजित 100 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी

Reva India News

जिले में मिले 47 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

हर माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा

Reva India News

Leave a Comment