Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तत्काल वैशाखी पाकर नीलू ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

मंडला 25 जून 2024

जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होता है। जनसुनवाई में आवेदक अपनी समस्या के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराते हैं। दिव्यांगों के लिए जनसुनवाई महत्वपूर्ण बन गई है। दिव्यांग आवेदक अपनी समस्या एवं कृत्रिम उपकरणों के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराते हैं। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ में निराकरण किया जाता है। ऐसा ही एक मामला 25 मई 2024 को आयोजित हुई जनसुनवाई में आया। ग्राम देवदरा निवासी दिव्यांग नीलू सारथी ने वैशाखी के लिए आवेदन किया।

सामाजिक न्याय विभाग के पीयूष पांडे बताते हैं कि नीलू के वैशाखी के लिए मिले आवेदन पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदक को तत्काल वैशाखी प्रदान की गई। नीलू कहता है कि मैंने मंगलवार के दिन जनसुनवाई में आवेदन देकर वैशाखी मांगी और मुझे उसी दिन वैशाखी मिल भी गई, मैं बहुत खुश हूँ। वैशाखी से मेरी समस्याओं में बहुत राहत होगी और अब मैं अपने जरूरी काम बड़ी आसानी से कर पाउंगा।

Related posts

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नैनपुर सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 96.09 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Reva India News

बरसात में बढ़ता है बीमारियों का खतरा, सावधानी जरूरी

Reva India News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मनाया गया ‘‘ अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment