Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8 जुलाई तक होंगे एमपीटी क्विज के पंजीयन

मंडला 25 जून 2024

स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 27 जुलाई को संपन्न होगी। जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बरकड़े ने बताया कि जिले के कक्षा 9वी से 12वी तक के विद्यार्थियों को पर्यटन एवं संस्कृति से परिचित कराने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक स्कूल से एक टीम आमंत्रित की गई है। 27 जुलाई को लिखित परीक्षा के बाद 6 टीमें चयनित कर मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया जाएगा। इन समस्त टीमों को मध्यप्रदेश के पर्यटक स्थलों को घूमने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन ऑनलाइन प्रारंभ हो चुके हैं, जिसकी लिंक सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों को प्रेषित की जा चुकी है। पंजीयन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2024 है। सभी शासकीय-अशासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल अपने-अपने विद्यालय के 3 छात्रों की एक टीम का पंजीयन निर्धारित तिथि के पूर्व कराएं।

Related posts

शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल बीजाडांडी का औचक निरीक्षण शत-प्रतिशत नामांकन और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश

Reva India News

ट्राईफेड अर्टिजन मेला 28 अप्रैल को

Reva India News

प्रदेश को समृद्ध और संपन्न बनाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment