Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला, 20 मई 2025

नगर पालिका परिषद नैनपुर में सिविल डिफेंस प्लान के अंतर्गत चिन्हित / पंजीकृत वालेंटियर्स को एसडीईआरएफ द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते एवं टीम द्वारा 64 सिविल डिफेंस वॉलेंटियर को नागरिक सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाएं, हवाई हमले के पूर्व, दौरान एवं बाद में करने वाली कार्यवाहियों, ब्लैकआउट की कार्यवाही में क्या करना चाहिए ? सायरन आदि को विस्तार से समझाया गया। इमरजेंसी के दौरान किस तरह विक्टिम को लिफ्ट करना, मूव करना, प्राथमिक उपचार, पट्टी बांधना, स्प्लिंट का उपयोग, इंप्रोवाइज मैथड से स्ट्रेचर बनाना, विक्टिम को स्टेबलाइज्ड करना आदि के विषय में प्रैक्टिकल कर बताया गया। आग बुझाने के तरीके, अग्निशमन यंत्र के प्रकार एवं उपयोग करने का तरीका, अन्य आपदा उपकरणों की जानकारी भी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम पीपरपानी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजामंडला, 8 सितम्बर 2026

Reva India News

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्थापना दिवस पर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

धार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने खातों प्रदाय की राशि सिंगल क्लिक से श्रमिक परिवारों को मिली अनुग्रह सहायता

Reva India News

Leave a Comment