Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक उत्पादों को ऑनलाईन मार्केटिंग से जोड़ें कृषि उत्पादक संगठनों का जिला स्तरीय निगरानी बैठक संपन्न

मंडला 8 जुलाई 2024

कृषक उत्पादक संगठनों के संवर्धन अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कृषक उत्पादक संगठनों को सरकार की विभिन्न गतिविधियां जैसे इनपुट, मंडी, एफएसएसएआई लाइसेन्स, विभागों के योजनाओं एवं ऑनलाईन मार्केटिंग ओएनडीसी से जोड़ने तथा इन सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान एफपीओ के प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि संबंधित विभाग किसानों को शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मार्केटिंग के संबंध में भी समुचित मार्गदर्शन प्रदान करें। नाबार्ड जिला विकास प्रबन्धक देबब्रत पाल ने बैठक में ऑनलाईन मार्केटिंग ओएनडीसी पर एफपीओ को ओनबोर्ड होने के लिए विस्तार से जानकारी दी एवं सभी एफपीओएस को इसका लाभ लेने के लिए कहा ओएनडीसी एक ओपन नेटवर्क है जिस पर कोई भी कारोबारी अपना बिजनेस लिस्ट करा सकता है। ओएनडीसी असल में कोई प्लेटफॉर्म या सॉफ्टवेयर नहीं है, यह एक ओपन नेटवर्क है जहां टेक प्लेटफॉर्म, रिटेल सेलर और खरीदार एक जगह प्रोडक्ट और सर्विस खरीद-बेच सकेंगे। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, कृषि उपजमंडी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

समूह लक्ष्य के प्रत्येक बच्चों का फॉलोअप करें महिला एवं विकास विभाग की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जीआईएस-2025 की सफलता में मील का पत्थर साबित होगा बैंगलुरू इंटरैक्टिव सेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैंगलुरू में करेंगे उद्योगपतियों से निवेश को लेकर चर्चा मध्यप्रदेश की खूबियों से करवाया जायेगा अवगत निवेश को लेकर होंगे एमओयू

Reva India News

किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 17वी किश्त जिला योजना भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment