Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल परीक्षण करने 10 ग्रामों में आयोजित किया गया प्रशिक्षण

मंडला 31 जुलाई 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला द्वारा जिले के 1215 ग्रामों में पानी की गुणवत्ता का परीक्षण सुनिश्चित करने 5-5 महिला सदस्यों जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, एक्टिव समूह की 3 महिलाओं की समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्री मानसून एवं पोस्ट मानसून अपने गांव में पेयजल स्त्रोतों के जल का पानी जांच किट (एफ टी किट) से करती हैं।

इसी प्रक्रिया को निरंतर रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मवई ब्लॉक के घुटास, दुबा, नए गांव माल, नए गांव रैयत, खुर्सीपार, मोतीमाला, पनारी खेड़ा वन ग्राम, कुटरवानी, छिंदपुरी, भालापुरी की पानी जांच समिति के सदस्यों को ग्राम के समस्त पेयजल स्त्रोतों के पानी की शुद्धता की जांच करने हेतु प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण में फ्लोराइड, क्लोरीन, पीएच, कुल हार्डनेस, टर्बिडिटी, आयरन, मैग्नीशियम, अमोनिया, अल्कालिनिटी एवं नाइट्रेट आदि पैरामीटर की जांच आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को जल स्त्रोतों की साफ सफाई के बारे में समझाईश दी गई।

Related posts

ग्राम बर्राटोला, बीजेगांव, बोरी पीपरडाही एवं धतूरा में विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

*जिले के लिए गौरव का क्षण.* *पश्चिम भारत में सर्वश्रेष्ठ मोबाइल रिकवरी प्रतिशत के लिए मंडला पुलिस का भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित पश्चिम क्षेत्र सुरक्षा सम्मेलन, गोवा में हुआ सम्मान

Reva India News

राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होगा जिले का संकुल स्तरीय संगठन

Reva India News

Leave a Comment