Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया नर्मदा घाटों तथा निचली बस्तियों का निरीक्षण सुरक्षा तथा राहत शिविर के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

मंडला 4 अगस्त 2024

नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंडला नगर के रपटाघाट, जेलघाट, सिंहवाहिनी घाट एवं रंगरेज घाट सहित विभिन्न घाटों तथा निचली बस्तियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी इंतजामों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी घाटों में बैरिकेटिंग की व्यवस्था को बेहतर करें, घाटों मंे रस्सी बांधें। घाटों में तैनात किए गए कर्मचारी नागरिकों को पानी के नजदीक न जाने दें। इस संबंध में उन्होंने सभी घाटों पर बैनर पर सूचना अंकित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने के संबंध में भी समझाइश दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम जेपी यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नोटिस तामील होने पर निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे छूटे हुए मतदाता

Reva India News

हमें शस्त्रों के माध्यम से हमारे भीतर शौर्य लाना है – अतुल जेसवानी दशहरा पर हिंदू सेवा परिषद् ने किया शस्त्रपूजन  सदस्यों को दिलाया गया कोरोना वैक्सीनेशन के लिये संकल्प 

Reva India News

*एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में छटवी कक्षा में प्रवेश के लिए 5 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित*

Reva India News

Leave a Comment