Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाएं: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

मण्डला 12 अगस्त 2024

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आज रीवा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा कालेज चौराहा होकर मानस भवन के सामने से शिल्पी प्लाजा होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउण्ड में समाप्त हुई।

हर घर तिरंगा अभियान की बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री स्वयं भी खुली जीप में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में सांसद श्री जनार्दन मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य शामिल हुए।

Related posts

15 नवम्बर को मनाई जाएगी शहीद बिरसा मुण्डा जयंती

Reva India News

ग्राम पंचायत जहरमऊ में बच्चों के स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, कुपोषण उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Reva India News

छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment