Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया मोहगांव में कन्या छात्रावासों का निरीक्षण छात्राओं से बंधवाई राखियाँ

मंडला 17 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को मोहगांव के प्री मेट्रिक सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास तथा कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास का निरीक्षण करते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को नियमानुसार बेहतर सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराएं।

भोजन में मेन्यू तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। अध्ययन के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी संपादित कराएं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतर छात्रावास स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करें। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए राखियाँ बंधवाई तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग एलएस जगेत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 अप्रैल 2022

Reva India News

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

मतदान केन्द्रों के भवनों का भौतिक सम्यापन करने समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment