Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 11 नवंबर को

मंडला 7 नवंबर 2024

प्राचार्य शासकीय आईटीआई ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडला में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला/जॉब फेयर का आयोजन 11 नवंबर 2024 प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। वीई कमर्शियल पीथमपुर, वीई कमर्शियल भोपाल, एलएनटी अहमदाबाद, कपारो देवास आमधन ई, ब्रीम एम्प्लॉयमेंट एंड एम्पावरमेंट डेवलपमेंट भीवाडी राजस्थान एवं स्थानीय कंपनिया एवं कुल पदों की संख्या लगभग 300 है। शैक्षिक योग्यता में 10वी, 12वी, स्नातक, आईटीआई, (सभी ट्रेड) उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। आयु 18 से 26 वर्ष तथा स्टाइपेण्ड दस हजार रु से 16 हजार रु. प्रतिमाह स्टाइपेन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। मेले में भाग लेने के लिए आयोजन के दिन उक्त स्थान पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों। अप्रेन्टिसशिप हेतु भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी।

Related posts

समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment