Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

5 सितंबर से संचालित होगा ’अ’ से अक्षर अभियान

मंडला 30 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ’अ’ से अक्षर अभियान के अंतर्गत जिले के अक्षर साथियों की बैठक ली। बैठक में जिले के लगभग 300 अक्षरसाथी उपस्थित हुए। कलेक्टर ने सभी को अभियान के बारे बताया कि 15 वर्ष से अधिक के निरक्षर जो पढ़ना लिखना नही जानते उनको निःशुल्क पढ़ाने का अभियान 5 सितंबर से संचालित किया जाएगा। सभी को बिना पारिश्रमिक के शिक्षा का योगदान दिये जाने का आहवान किया गया। सभी अक्षर साथियों ने ध्वनिमत से कहा कि उनके द्वारा बिना मानदेय के निःशुल्क निरक्षर काका-काकी को पढ़ाएंगे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, जन अभियान परिषद के डीसी राजेंद्र चौधरी, आजीविका मिशन के डीपीएम, बी.डी. भैसारे, डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा, केके उपाध्याय, एपीसी नोडल अधिकारी साक्षरता, संतोष साहू एपीसी, शेषमणि गौतम और शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 सितम्बर 2023

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर का प्रशिक्षण आज  

Reva India News

किसान 9 अप्रैल तक करा सकते हैं गेहूँ विक्रय के लिए पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment