Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया मेडीकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण

मण्डला 31 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मेडीकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्धारित ड्राईंग में आवश्यकतानुसार परिवर्तन की कार्यवाही करते हुए कार्य में गति लाएं। इस संबंध में संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय करें। कलेक्टर ने कहा कि कार्य में गुणवत्ता तथा समय सीमा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पानी निकासी के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। गुणवत्तायुक्त मटेरियल का उपयोग करें। परिजनों के लिए रेनबसेरा की भी व्यवस्था करें। मासिक योजना बनाकर कार्य में प्रगति लाएं। प्रवेश द्वार, निकासी, ओव्हरब्रिज, पार्किंग, रोशनदान के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

1 नवम्बर को मनाया जायेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

Reva India News

आजीविका मिशन के दीदी कैफे का उद्घाटन

Reva India News

Leave a Comment