Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से सातवें पोषण माह का पौधारोपण कर शुभारंभ किया जाएगा परियोजना अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश

मंडला 30 अगस्त 2024

31 अगस्त से सातवें पोषणमाह का शुभारंभ प्रत्येक आंगनवाड़ी स्तर पर किया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में 28 अगस्त 2024 को परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनूप कुमार नामदेव द्वारा परियोजना कार्यालय में समस्त पर्यवेक्षकों की बैठक ली गई। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी गतिविधियों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त गतिविधियों में समुदाय एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य है। 31 अगस्त को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा। इसी के साथ ही पोषण माह का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतिदिवस, प्रतिसप्ताह दिए गए कैलेंडर के अनुसार गतिविधि आयोजित किया जाए। पोषण माह के आयोजन का उद्देश्य आंगनवाड़ी स्तर के हितग्राहियों के पोषण स्तर में सुधार लाना है। पोषण माह के दौरान ऊपरी आहार, वृद्धि निगरानी, पोषण भी पढ़ाई भी, एनीमिया परीक्षण, पोषण वाटिका निर्माण, व्यंजन प्रर्दशनी एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। परियोजना अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पर्यवेक्षक अपने परिक्षेत्र में गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन करवाएं, जिसके बेहतर परिणाम हितग्राहियों के पोषण स्तर में सुधार में परिलक्षित हो और पोषण माह का आयोजन सफल हो। 31 अगस्त से सातवे पोषणमाह के शुभारंभ के आयोजन के अंतर्गत परियोजना मंडला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एकसाथ वृक्षारोपण किया जाएगा।

Related posts

जल स्त्रोतों की नियमित सफाई करें, स्वच्छता के लिए अभियान चलाएं – डॉ. सिडाना माधोपुर तथा अंजनिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 23 जुलाई की शाम 5 बजे तक

Reva India News

11 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment