Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना: अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

मंडला 3 सितंबर 2024

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना अंतर्गत अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के बेहतर संचालन के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारी एवं व्यापारियों से अपने जन्मदिवस को दीनदयाल अंत्योदय रसोई में चावल, दाल, तेल आदि सामग्रियों का दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रसोई में साफ-सफाई एवं पौष्टिक भोजन पर विशेष ध्यान दें। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नैनपुर नगरपालिका अध्यक्ष, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 मई 2023

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने की सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान कार्यक्रम की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment