Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख़्य समाचार मंडला 10 दिसम्बर 2023

आज 9 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

मंडला 10 दिसम्बर 2023

             भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का राज्य सरकार की सहभागिता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। 11 दिसंबर को यह यात्रा नैनपुर विकासखंड के ग्राम कामता, टाटरी एवं बारगी, मवई विकासखंड के भिमौरी, हर्राटोला एवं बांदरवाड़ी तथा नारायणगंज विकासखंड के पटेहरा, देवहार एवं खम्हरिया पंचायत पहुंचेगी। यात्रा के सफल आयोजन के लिए पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

चंदियाजर और इंद्री में दी गई केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

मंडला 10 दिसम्बर 2023

             10 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा नैनपुर विकासखंड के चंदियाजर और इंद्री पंचायत पहुंची। जहां पर ग्रामीणजनों द्वारा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणजनों को केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आईईसी वेन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश दिखाया गया तथा संकल्प वीडियो विकसित भारत का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

आज खोला जाएगा ईव्हीएम वेयरहाउस

मंडला 10 दिसम्बर 2023

             एफलसी, कमीशनिंग एवं डिसपर्सल के दौरान तथा मॉकपोल में पाई गई नॉन फंक्शनल मशीनों को सुधार हेतु बीईएल बैंगलुरू भेजने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर को सौंपा जाना है। इस संबंध में 11 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला के पीछे स्थित ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस खोला जाएगा। इस दौरान संबंधित राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

Related posts

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 19 अक्टूबर को

Reva India News

विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई खेलकूद सांस्कृतिक और शासन के कार्यक्रमों के लिए प्रेरित करें मंडला जिले के गौरव दिवस के कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें विद्यार्थियों को स्वच्छता, पोषण माह और एक पेड़ माँ के नाम अभियान का महत्व जरूर बताएं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में व्हीएमसी मीटिंग को संबोधित किया

Reva India News

9290 किसानों से 503017.94 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

Leave a Comment