Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकलव्य गुरूकुल कम्प्यूटर संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला 10 सितंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सप्ताह एवं समेकित बाल संरक्षण योजनांतर्गत किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों का प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन एकलव्य गुरूकुल कम्प्यूटर संस्थान रानी अवंती बाई वार्ड मण्डला में किया गया। जिसके अंतर्गत वन स्टॉप कर्मचारियों द्वारा उपस्थित किशोर बालिकाओं एवं बालकों को हारमोनल, युवा अवस्था में बालक बालिकाओं को प्रोटीन, कैलशियम, आयरन युक्त पोषण एवं पंचरंगी थाली युक्त भोजन का सेवन, संयमित जीवन और लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने, बाल संरक्षण, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181, नाबालिक बालिकाओं के साथ यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बेड टच, ऐसी महिलायें जिनके साथ घरेलू हिंसा अंतर्गत 40 प्रतिशत विकलांगता की श्रेणी में आती हैं उन्हे 2 लाख तक की सहायता राशि तथा हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था में किशोर छात्र/छात्रायें एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी/स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

विसर्जन के दौरान चल समारोह आयोजित नहीं होंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर और एसपी ने किया रावण दहन एवं विसर्जन स्थल का निरीक्षण

Reva India News

अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही जारी  

Reva India News

अनूठी पहल-कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, योग शिविर का भी हो रहा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment