Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

मंडला 10 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 11 सितंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्य मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत बढ़ार, मलारा, गूडा अंजनिया, विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत सकवाह, पंचायत भवन बोरीपीपरडाही, पंचायत भवन डिठौरी, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत औरई, खमरौटी, बंजी, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत खम्हेरखेड़ा, लावरमुड़िया, विकासखंड मोहगांव में ग्राम पंचायत भवन सिंगारपुर, ग्राम पंचायत भवन निधानी, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत छतरपुर, गजराज, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत बसनी, इंद्री, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत भवन बीजेगांव, एचडब्ल्यूसी केन्द्र सुखराम, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत खैरानी, हरीसिंगौरी माल में शिविर लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आरोग्य मंडला अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर वृहद, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सिकिल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, 0 से 5 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जाँच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों की जांच व परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। शिविर में सिकिल सेल, एचबी, यूरिन एलवोमन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है।

Related posts

धान बोनी के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

31 दिसम्बर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं किसान

Reva India News

चाबी मोहगांव में संयुक्त दल की दबिश, अवैध शराब बरामद

Reva India News

Leave a Comment