Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 जून 2022

मतदान केन्द्रों में सभी तैयारियाँ जल्द पूर्ण करें – हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने लिया मतदान केन्द्रों में निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा

 

मण्डला 18 जून 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया विकासखंड के पौंड़ी, डुंगरिया, झांगुल, उमरिया तथा सूरपाटी सहित अन्य संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में सभी तैयारियाँ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कवर, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया के अनुरूप सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करें। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के आने तथा जाने के लिए अलग-अलग दरवाजे रखे जाएं। मतदान केन्द्रों में आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने कहा कि बिजली आपूर्ति के संबंध में एसडीएम संबंधित अधिकारियों से समन्वय करें। आपूर्ति बाधित होने की दशा में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के लिए पानी, भोजन, शौचालय तथा विश्राम के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। बारिश को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को खड़े होने के लिए भी आवश्यक व्यवस्था बनाएं। डुंगरिया में बीएलओ तथा पंचायत सचिव को मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी नहीं होने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

 

शाला में उपस्थिति बढ़ाएं, स्तर सुधारें

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्राथमिक शाला डुंगरिया तथा प्राथमिक शाला उमरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शाला में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शाला में उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालक शिक्षक संघ के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करें। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विषय आधारित प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि विभिन्न नवाचारों के माध्यम से बच्चों का उपलब्धि स्तर बढ़ाने का प्रयास करें। श्रीमती सिंह ने मध्यान्ह भोजन के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर जारी

 

मण्डला 18 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अलग-अलग अनुविभागों द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07642-251079 है। इसी प्रकार नैनपुर अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7440467331, निवास अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7987898975 तथा घुघरी अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9109663548, मवई क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 6265231447, बिछिया के लिए अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 9575378364 है।

 

 

 

 

 

 

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज

18 केन्द्रों में 5515 परीक्षार्थी  होंगे सम्मिलित

 

मण्डला 18 जून 2022

19 जून को म0प्र0 राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 जिला मुख्यालय के 18 केन्द्रों में 2 सत्रों में आयोजित की जा रही है, जिसमें 5515 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में 200, महर्षि विद्यामंदिर में 200, निर्मला हायरसेकंडरी स्कूल में 300, नवीन बॉयस हाईस्कूल महाराजपुर में 200, कन्या हाईस्कूल पड़ाव में 200, एनजेएन स्कूल में 250, पॉलीटेक्निक कॉलेज में 310, भारत ज्योति में 400, गर्ल्स कॉलेज में 250, नेहरू स्कूल महाराजपुर में 300, मॉन्टफोर्ट में 300, हायरसेकंडरी स्कूल नंबर-2 में 350, उत्कृष्ट विद्यालय में 400, अमल ज्योति महाराजपुर में 400, गर्ल्स हायरसेकंडरी स्कूल महाराजपुर में 400, आरडी कॉलेज में 500, अवंती बाई गर्ल्स स्कूल में 500 तथा सरस्वती हायरसेकंडरी स्कूल में 55 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा

आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक

 

मण्डला 18 जून 2022

म0प्र0 राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021-22, 19 जून को जिला मुख्यालय के 18 केन्द्रों में 2 सत्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र, जैसे- मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आयकर पेन कार्ड, केन्द्र या राज्य सरकार से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, पासपोर्ट, बैंक पास बुक फोटो सहित, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय पत्र लेकर आएं। उपरोक्त के अलावा परीक्षार्थी स्वयं के पहने कपड़े एवं लिखने हेतु पेन के अलावा अन्य कोई भी कपड़ा, चश्मा, डिवाइस, बक्कल, घड़ी, बैंड, बेल्ट, पर्स, वालेट, टोपी, मफलर, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पठन सामग्री आदि सहित परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

प्रभारी परीक्षा नियंत्रक म०प्र० लोक सेवा आयोग इंदौर के निर्देशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021-22, 19 जून 2022 दिन रविवार को होने वाली परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थियों जिन्हें सुविधायें दी गई हैं। दृष्टिबाधित, उपरी हिस्से में हाथ से निःशक्त तथा सेरिब्रल पल्सी से निःशक्तजन परीक्षार्थी। मानसिक रूप से संस्तम डाइसलेक्सिक पर्सन्द विद डिसएबिलिटिज एक्ट 1995 में परिभाषित अशक्तता वाले परीक्षार्थी। अचानक बीमार होने व लिखने में असमर्थ हों, चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र सर्जन रैंक का प्रस्तुत करें। दुर्घटना हो जाने पर लिखने में असमर्थ हो, चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। बिंदु 1 से 4 अभ्यर्थियों को सहायक एवं प्रतिपूरक समय की सुविधा प्रदान की जायेगी। अभ्यर्थी द्वारा सम्पूर्ण जानकारी मय दस्तावेजों एवं घोषणा पत्र सहित परीक्षा दिनांक से एक दिवस पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत करेगा। अतिरिक्त लेखन सहायक की सुविधा हेतु लेखन सहायक से घोषणा पत्र भरवाया जायेगा। लेखन सहायक ऐसा हो जिसकी न्यूनतम शिक्षा अभ्यर्थी की शिक्षा से कम होना चाहिये। जिन अभ्यर्थियों को सहलेखक की सुविधा दी गई है, उन्हें प्रतिपूरक समय-3 घंटे की अवधि के प्रश्न पत्र हेतु 60 मिनट एवं 2 घंटे की अवधि के प्रश्न पत्र हेतु 40 मिनिट की पात्रता होगी। ऐसे अभ्यर्थियों का परीक्षा कक्ष भूतल पर निर्धारित रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

30 जून तक किए जा सकेंगे पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत ऑनलाईन आवेदन

 

मण्डला 18 जून 2022

उपसंचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मध्यप्रदेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदनों की अंतिम तिथि 20 जून 2022 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून 2022 किया गया है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में अब तक वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 18 जून 2022

जिले में इस वर्ष एक जून से 18 जून के दौरान 40.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 145 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 104.8 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून को मंडला में 59.2 मि.मी., नैनपुर में 7.6 मि.मी., बिछिया में 8.9 मिमी., निवास में 3.2 मि.मी., घुघरी में 4.0 मिमी. एवं नारायणगंज में 36.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 18 जून को 19.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

1 कोरोना केस मिला

 

मण्डला 18 जून 2022

17 जून 2022 की शाम 3 बजे से 18 जून 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस मिला। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बूढ़ीमाई वार्ड महाराजपुर निवासी 35 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

चिकन पॉक्स से बचाव के लिए जानकारी

 

मण्डला 18 जून 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में कहा गया है कि चिकन पॉक्स अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, यह बीमारी वरिसेला जोस्टर नामक वायरस के संक्रमण से फैलती है। इस वायरस के संक्रमण के कारण शरीर में खुजली, दाने व छाले के लक्षण प्रकट होते हैं। प्रायः शरीर में छाती, पीठ व चेहरे पर लाल दाने दिखाई देने लगते हैं और फिर सारे शरीर में दाने फैल जाते हैं। चिकन पॉक्स मुख्य रूप से बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाएं और जिनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता कम रहती है को ज्यादा प्रभावित करता है।

उद भवन काल :- शरीर में वायरस के संक्रमण के उपरांत और उद भवन काल 10 से 20 दिन का होता है, वयस्कों में शरीर के अंगों पर दाने उभरने से पहले हल्का बुखार या बेचैनी के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में शरीर पर दाने ज्यादातर बीमारी का पहला संकेत हो सकता है। चिकन पॉक्स वायरस का संक्रमण लगभग 4 से 7 दिनों तक रहता है।

लक्षण :- चिकन पॉक्स में संक्रमण मुख्य रूप से शरीर पर दाने प्रकट होते हैं जो खुजली उत्पन्न करते हैं। बाद में फफोले में बदल जाते हैं तथा सूखने के उपरांत पपड़ी में बदल जाती हैं। प्रायः सभी फफोले के सूखने के लगभग एक सप्ताह लगता है। वायरस संक्रमण उपरांत दाने सबसे पहले छाती, पीठ और चेहरे पर उभर जाते हैं और फिर धीरे-धीरे मुंह, पलकों को जननांगों इत्यादि सहित पूरे शरीर में फैल जाते हैं। स्वस्थ बच्चों में व्हीजेडव्ही वायरस का संक्रमण सतही होता है उनमें बुखार 102 दाने 2 से 3 दिन तक दिखाई देते हैं। जिन बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें अत्यधिक खतरा बना रहता है और उन्हें अत्यधिक जटिलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर में दाने उभरने में लगभग 1 से 2 दिन पहले बुखार, थकान एवं भूख में कमी, सिर में दर्द आदि के लक्षण प्रकट होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कभी भी चिकन पॉक्स चाहे उसे कभी संक्रमण नहीं हुआ है या चिकन पॉक्स का टीकाकरण हुआ हो।

प्रसार :- चिकन पॉक्स एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है चिकन पॉक्स वायरस त्वचा पर उभरे दानों व घाव के तरल पदार्थ का छूने, संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने और छोड़ने और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। चिकन पॉक्स की जटिलताएं वयस्कों में वायरस के कारण निमोनिया, वायरल निमोनिया के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारी की समस्याएँ। मस्तिष्क में सूजन या इंसेफलाइटिस के लक्षण रक्त स्त्राव की समस्याएं अन्य गंभीर समस्याएं।

रोकथाम और उपचार :- चिकन पॉक्स बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है पूर्ण टीकाकरण, वायरस को अन्य दूसरे व्यक्ति तक फैलने तथा त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिए नाखूनों को छोटा करें तथा प्रयास करें खुजली व खरौंच ना हो। दानें, घाव, छाले को खरौंच लिया है तो अपने हाथों को तत्काल साबुन से 20 सेकंड तक धोंएं। त्वचा संक्रमण रोकने के लिए कैलामिन लोशन का उपयोग करें। बुखार, थकान, भूख में कमी, सिरदर्द आदि के लक्षण प्रकट हो तो चिकित्सा परामर्श लें। शरीर में खुजली से राहत के लिए नीम की पत्तियां पानी में डालकर ठंडे पानी से स्नान करें। मरीज को हवादार कमरे में रखें तथा सूती कपड़े पहनाएं जिससे शरीर पर जलन ना हो। मरीज को आइसोलेट रखें जिससे अन्य स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमण न फैले, मरीज के आसपास सफाई रखें। मरीज को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक तरल पदार्थ दलिया, स्वच्छ पानी का सेवन कराएं। चिकन पॉक्स की पुष्टि हेतु मरीज को प्रशिक्षित डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 दिसम्बर 2022

Reva India News

ब्रेकिंग न्यूज़// जिला मंडला  *दो सटोरिए व एक अवैध शराब सहित आरोपी पकड़े गए—-* 

Reva India News

रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप (महा युवा संगम मेला)

Reva India News

Leave a Comment