Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेसिक स्काउट मास्टर, कब मास्टर, गाइड कैप्टन प्रशिक्षण का हुआ समापन

मंडला 13 सितंबर 2024

मंडला जिले के बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 7 सितंबर से 13 सितंबर तक बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कब मास्टर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मंडला श्री एल.एस. जगेत डिप्टी कलेक्टर, पदेन जिला कमिश्नर स्काउट द्वारा कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण कर सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राआंे को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक श्री रंजीत गुप्ता ने अपने छात्र जीवन में स्काउटिग के अनुभव के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य श्री सुभाष चतुर्वेदी ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समापन के पूर्व संध्या पर ग्रांड कैंप फायर आयोजित किया गया। जिसमें इंटरनेशनल बैलवेदर स्कूल मंडला की डायरेक्टर श्रीमती शालिनी मिश्रा ने स्काउट गाइड के कार्यक्रम की सराहना की। प्राचार्य श्रीमती नीना शर्मा ने शांति पूर्ण सुंदर कार्यक्रम को सराहा। जिला मुख्य आयुक्त श्री संजय तिवारी ने जिला मंडला में लगातार हो रहे अच्छे कार्य में हमेशा साथ चलने की बात कही। जिला अध्यक्ष श्री अजय खोत ने प्रतिभागियों की सराहना की। उपाध्यक्ष गाइड श्रीमती गीता काल्पीवार ने गाइड विंग के साथ हमेशा सहयोग करने की बात कही। उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना नागेश्वर ने भी गाइड केप्टिन का प्रशिक्षण दिया। जिला सचिव श्री दिनेश दुबे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ए.एस.ओ.सी. जबलपुर श्री ललित मिश्रा ने मंडला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। जिले के सभी 9 विकासखंडों के भी इसमें शामिल हुए। जिसमें एकलव्य आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल के युवा शिक्षकों ने विभिन्न आयामों में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Related posts

जिला प्रबंधन दल की बैठक 9 अगस्त

Reva India News

नंदन बस में पाए गए क्षमता से अधिक यात्री

Reva India News

कक्षा 6वीं एवं 9वीं में विद्यार्थियों का प्रवेश चयन परीक्षा 31 जुलाई को  

Reva India News

Leave a Comment