Reva India News
Other

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकसर्रा में जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

मंडला 18 सितंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा बताया गया कि संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत सामुदायिक लामबंदी सप्ताह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकसर्रा परियोजना बीजाडाण्डी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। बाल संरक्षण, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 व महिला हेल्पलाईन नंबर 181, वन स्टॉप सेंटर और हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में ग्राम पंचायत संरपंच श्री अम्बिका मरकाम, उप सरपंच श्री दशरथ मसराम, परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे, खण्ड  चिकित्सा अधिकारी बीजाडाण्डी श्री कृष्ण कुमार प्रधान, परियोजना अधिकारी सुश्री मनिषा तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती बबीता कुलस्ते समस्त ग्रामीण सदस्य, स्वास्थ्य विभाग अमला, ग्राम पंचायत विभाग के सदस्य एवं वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी/स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

विसर्जन के दौरान चल समारोह आयोजित नहीं होंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर और एसपी ने किया रावण दहन एवं विसर्जन स्थल का निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ कि नई वेबसाइट

Reva India News

बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जा रहा जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन

Reva India News

Leave a Comment