Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शनिवार को जिले में इक्कीस ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

मंडला 20 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 21 सितंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्य मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत बरबसपुर, बनियातारा एवं ठरका, विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत मानेगांव, एचडब्ल्यूसी अलीपुर एवं झिरिया, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत किसली भिलवानी, भावामाल एवं कोको, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत जमुनिया एवं छिंदगांव, विकासखंड मोहगांव में ग्राम पंचायत बिलगढ़ा एवं पिपरिया, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत जुनवानी एवं बनेहरी, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत अतरिया एवं नंदराम, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत कूड़ामैली एवं एचडब्ल्यूसी कोण्डराचौकी, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत कोहानी एवं पायली बाहुर में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोग्य मंडला अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर वृहद, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सिकिल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, 0 से 5 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जाँच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों की जांच व परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। शिविर में सिकिल सेल, एचबी, यूरिन एलवोमन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है।

Related posts

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का किया निरीक्षण

Reva India News

5061 किसानों से 287820.75 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

जिले में होगा सुरक्षाकर्मियों का भर्ती शिविर पहला शिविर 19 सितंबर को महाराजपुर में मंडला 15 सितंबर 2025 भारतीय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली के द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थाई रोजगार देने के लिए कमाण्डेंट एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। यह भर्ती शिविर कक्षा दसवी एवं बारहवी पास, ग्रेजुएट, 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आना होगा। भर्ती शिविर का समय सुबह 10ः30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिए एसआईएस लिमिटेड भर्ती के अधिकारी श्री आकाश यादव, मोबाईल नंबर 7470439955 से संपर्क किया जा सकता है। यह शिविर थाना परिसर महाराजपुर में 19 सितंबर को, 20 सितंबर को बिछिया, 23 सितंबर को बम्हनी, 24 सितंबर को घुघरी, 25 सितंबर को निवास, 26 सितंबर को बीजाडांडी, 27 सितंबर को टिकरिया, 29 सितंबर को मवई, 3 अक्टूबर को नैनपुर, 4 अक्टूबर को मोतीनाला, 5 अक्टूबर को मोहगांव, 6 अक्टूबर को खटिया, 8 अक्टूबर को कोतवाली एवं 9 अक्टूबर को हिरदेनगर में लगाया जायेगा।

Reva India News

Leave a Comment