Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर के निर्देश पर चाइनीज मांझे के विरुद्ध सख्ती, पतंग दुकानों की जांच

मंडला, 13 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर के पड़ाव एवं इलाही चौक क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी द्वारा चाइनीज़ मांझे के विक्रय पर विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि चाइनीज़ मांझे का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा इसका उपयोग आमजन के लिए गंभीर रूप से खतरनाक साबित हो सकता है। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे केवल वैध एवं सुरक्षित मांझे का ही विक्रय करें। विदित है कि चाइनीज़ मांझे के उपयोग को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश पूर्व से लागू हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु ऑनलाईन आवेदन करें

Reva India News

पात्र परिवारों को 22 जनवरी तक खाद्यान्न का वितरण कराएं – कलेक्टर श्री मिश्रा टीएल की बैठक में उपार्जन, परिवहन, मकर संक्रांति के लिए घाटों की व्यवस्थाओं पर जोर

Reva India News

1 जनवरी 2022 से होगा प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के ’’स्किल-हब’’ का आरंभ

Reva India News

Leave a Comment