Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में सांहिस्ता अंजुम की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

मंडला 24 सितंबर 2024

जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। 24 सितंबर को संपन्न हुई जनसुनवाई में महात्मा गांधी वार्ड मंडला निवासी सांहिस्ता अंजुम ने नजूल भूखंडों के स्थाई लीज नवीनीकरण के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सांहिस्ता अंजुम के आवेदन के संबंध में नजूल अधिकारी से चर्चा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। विभागीय आवश्यक कार्यवाही के उपरांत आवेदिका की पात्रता अनुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सांहिस्ता अंजुम को नजूल भूखंण्डों के स्थाई लीज नवीनीकरण का प्रमाण पत्र दिया। सांहिस्ता अंजुम ने जनसनुवाई में आवेदन का त्वरित निराकरण होने से जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

 

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर स्थानीय उत्पादों को खरीदें

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

Reva India News

भवन अनुज्ञा के लिए करें आवेदन

Reva India News

Leave a Comment