Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ

मंडला, 30 मार्च 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में बुढ़नेर नर्मदा महिला संघ मोहगांव, ग्राम मुंगवानी तथा पेडूर गंगा सेवा समिति, पतादेई ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा “जल गंगा संवर्धन” अभियान के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने “जल है तो कल है” एवं “जल ही जीवन है” जैसे संदेशों के माध्यम से जल के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस प्याऊ की स्थापना की गई।

कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री मानिक लाल एवं सचिव श्री सतीश कुमार मोगरे सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पायल ठाकुर और रिया ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 15 नवम्बर 2023

Reva India News

एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

Reva India News

Leave a Comment