Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*श्री सत्य साईं बाबा दिव्य रथयात्रा का मण्डला के ग्राम मांद के झिगराघाट में हुआ भव्य स्वागत, ग्रामवासियों ने किए स्वामी के चरणों के किये दर्शन* 

मंडला सेवा कार्यों से सम्पूर्ण विश्व में मानव सेवा ही माधव सेवा का संदेश देने वाले पुट्टपर्थी वाले श्री सत्य साईं बाबा के दिव्य रथ यात्रा का आगमन आज झिगराघाट ग्राम में हुआ । जिसका सत्य साईं सेवा समितियो के द्वारा कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया गया। दिव्य रथ को समस्त ग्राम में भ्रमण कराया गया। यहां ग्रामवासियों को दिव्य रथ के साथ बाबा के चरण पादुकाओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री सत्य साईं सेवा समिति मांद एवँ झिगराघाट के द्वारा बाबा का विभूति प्रसाद , बाबा की फोटो व सनातन सारथी पत्रिका का वितरण भी किया गया।

इस दौरान श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला अध्यक्ष श्री मनीष वासल ने बतलाया कि यात्रा में बडी संख्या मे समस्त भक्त एवँ ग्रामवासियों रथयात्रा का स्वागत एवँ दर्शन कर रहे है।

जानकारी में बताया गया दो दिन इस ग्राम पर रहने के बाद 30 सितंबर को को बम्हनी बंजर में यह दिव्य रथ यात्रा पहुंचेगी। यहां रथयात्रा का भृमण किया जाएगा। इस रथ यात्रा में बाबा के चल चित्रों का प्रसारण एवम दर्शन लाभ के साथ साथ भजन का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें किसी भी प्रकार का चढ़ावा मना है। सत्य साईं सेवा समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से निवेदन किया है कि कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करें।

Related posts

ज्ञानदीप स्कूल में हो रहा कोविड टीकाकरण

Reva India News

महिला ज्ञानालय से जिले की साक्षरता में आएगा सकारात्मक बदलाव – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महिला ज्ञानालय की द्वितीय चरण का किया शुभारंभ  

Reva India News

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्माननीय जमुना मरावी का मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक का दौरा

Reva India News

Leave a Comment