Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डीएलसीसी की बैठक संपन्न

मंडला 30 सितंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई जिसमें रोजगारमूलक योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा बैंक लिंकेज आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एलडीएम सुजय कुमार, आरबीआई के एलडीओ श्री विनय मोरे सहित संबंधित विभागों के प्रमुख एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि रोजगारमूलक योजनाओं के प्रकरणों में बैंकर्स सकारात्मक रूख अपनाते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप स्वरोजगार संबंधी योजनाओं के तहत प्राप्त प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनमें ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शेष बचे प्रकरणों को जल्द पूरा करें। योजनावार चैकलिस्ट तैयार करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के फॉलोअप करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने वित्त समावेश के तहत प्रगति एवं वित्तीय समावेश प्राप्त करने एवं वित्तीय साक्षरता प्रयासों को बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, एसएचजी लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वनिधि योजना, उद्यम क्रांति योजना आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

Related posts

हानिकारक पटाखों के निर्माण, भण्डारण, परिवहन, विक्रय व उपयोग आदि पर प्रतिबंध के आदेश  

Reva India News

एसडीएम ने किया प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

Reva India News

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सांसद श्री कुलस्ते ने किया वृक्षारोपण

Reva India News

Leave a Comment