Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हम फाउण्डेशन मण्डला जिला कार्यशाला सम्पन्न सत्र 2021-22 हेतु जिला कार्यकारिणी गठित

मध्य प्रदेश मंडला- आज दिनांक 16 जून 2021 को मण्डला जिला कार्यशाला का आयोजन स्थानीय कलादीर्घा सभागृह में सम्पन्न हुई। भारत माता एवम स्वामी विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यर्पण , दीपप्रज्वल तथा फाउन्डेशन के गीत के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। अतिथि तथा उपस्थित पदाधिकारियों के परिचय उपरांत प्रान्तीय महासचिव श्री जगदीश दुबे जी ने शाखा पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी जी ने अपने उद्बोधन में मण्डला जिले में सम्पन्न विविध आयोजनों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सन्गठन के विविध पहलुओं को विशद किया। सभा मे सत्र 2021-22 हेतु जिला कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमे निवर्तमान जिला महामंत्री श्री अखिलेश सोनी को जिलाध्यक्ष , नैनपुर से निवर्तमान अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र वरकड़े जी को जिला उपाध्यक्ष , श्री राकेश श्रीवास जिला महामंत्री , श्री श्रीकांत कछवाह जिला सन्गठन मंत्री , मण्डला संस्कृति शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ममता उइके जिला महिला सहभागिता प्रमुख एवम निवास से श्री रोहित चौकसे जी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। स्वागत भाषण नवनियुक्त प्रदेश सम्पर्क प्रमुख श्री बी के राय जी ने , सभा का संचालन प्रान्तीय सन्गठन मंत्री श्री राजेश मिश्रा जी तथा आभार प्रदर्शन मण्डला शाखा अध्यक्ष श्री मुकेश कछवाह ने किया। सभा का समापन सन्गठन के प्रथम स्थापना दिवस एवम श्री बी के राय जी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में केक काटकर मनाया गया। इस अवसरपर जिले की समस्त शाखा अध्यक्ष एवम सचिवों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 2 अप्रैल 2022

Reva India News

आदि उत्सव में शामिल होने मंडला पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

Reva India News

परियोजना बीजाडाण्डी में मातृ वंदना योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Reva India News

Leave a Comment