Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त वितरण 5 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

मंडला 4 अक्टूबर 2024

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल राशि 6 हजार रूपये 3 समान किस्तों में प्रदान की जाती है। अपर कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त वितरण का कार्यक्रम पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाए। इस योजनांतर्गत पीएम किसान उत्सव दिवस मनाए जाने हेतु विधायक/सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला/ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जाये। जिला/ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्ट/बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिलों की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे एवं हितग्राहियों को किस्त प्राप्त करने हेतु ई-केवायसी, आधार बैंक खाता लिंकिंग एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी सी.एस.सी. सेंटर, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, आधार सेंटर पर होने वाले कार्य की जानकारी प्रदान करेंगे। अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन डलळवअ प्लेटफार्म के माध्यम से कराया जाकर कार्यक्रम से लाईव जुड़ने हेतु अवगत कराया जाये। कार्यक्रम से जुड़ने हेतु वीडियो कॉफ्रेंस लिंक का उपयोग किया जा सकता है। जिला स्तर का कार्यक्रम मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी रा. व तहसीलदार जिला योजना भवन मंडला में बैक ड्रॉप बैनर सहित आयोजित कराना एवं निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों व हितग्राहियों के आमंत्रण एवं आवश्यक व्यवस्था करेंगे।

Related posts

मतदान दिवस को समस्त श्रेणी के कामगारों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 26 फरवरी 2026

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन साईबर अपराधों की दी जानकारी  

Reva India News

Leave a Comment