Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को

मंडला 4 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 5 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को 21 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 5 अक्टूबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत पटपरा रैयत, धौरगांव और तिंदनी में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी सुरखी, पीएचसी चिरईडोंगरी और एचडब्ल्यूसी घटेरी, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत चंगरिया, लपटी और चरगांव, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत बारंगदामाल और बरगांव, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत गिठार और मोहगांव रैयत, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत उमरिया और नैझर, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत पखवार और मोहगांव, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत एचडब्ल्यूसी कूम्हा और चिरईडोंगरी, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत उपस्वास्थ्य केन्द्र सतपहरी और हिरनाछापर में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोग्य मंडला अभियान के तहत आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर वृहद, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सिकिल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, शून्य से पांच वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जाँच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों की जांच व परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। शिविर में सिकिल सेल, एचबी, यूरिन एलवोमन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है।

Related posts

आज ब्रह्ममुहूर्त आरती  सेवादार जाएगा दंदरौआ धाम

Reva India News

कलेक्टर ने की कोविड की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

मतदाताओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

Reva India News

Leave a Comment