Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रानी दुर्गावती जन्म पंचशती समारोह का समापन कार्यक्रम योजना भवन में आयोजित हुआ

मंडला 5 अक्टूबर 2024

रानी दुर्गावती जन्म पंचशती समारोह का समापन कार्यक्रम योजना भवन सभागृह में आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेना आज की आवश्यकता है। नई पीढ़ी को उनके शौर्य और वीरता से शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। उनके जीवन वृत से जुड़े हुए विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय में गतिविधियों का निरन्तर आयोजन किया जाना चाहिए। अध्यक्ष नगर पालिका विनोद कछवाहा ने रानी दुर्गावती को गोंडवाना का गौरव बताया। जिला पंचायत निर्माण समिति के सभापति शैलेष मिश्रा ने कहा कि रानी दुर्गावती ने सर्व समाज के लिए लड़ाई लड़ी और गोंडवाना के सम्मान की रक्षा की। उनका शासन सामाजिक समरसता का पर्याय था। जयदत्त झा ने रानी दुर्गावती के प्रशासन को सुशासन का पर्याय बताया। इस अवसर पर स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। आदिवासी कन्या छात्रावास की बालिकाओं ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। रानी दुर्गावती की वीरता का यशोगान करते हुए अखिलेश उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम सोनम सिडान, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉक्टर संतोष शुक्ला, प्रोफेसर शरद नारायण खरे सहित शिक्षक विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

सूर्यकुण्ड धाम में आज दिव्य अनुष्ठान

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिष्ठापूर्वक जीवनयापन करने मिलेंगे आवासीय भू-खण्ड  

Reva India News

Leave a Comment