Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में जीवन लाल को मिला विकलांगता प्रमाण प्रत्र

मंडला 8 अक्टूबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाता है। एक अक्टूबर 2024 जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में जीवन लाल मरावी ने विकलांगता प्रमाण प्रत्र के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन देते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यवाही के उपरांत आवेदक जीवन लाल मरावी के आवेदन का समुचित निराकरण किया गया। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदक जीवन लाल को विकलांगता प्रमाण पत्र दिया। जीवन लाल ने जनसनुवाई में आवेदन का निराकरण होने से जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

18 वर्ष से अधिक की बालिका एवं महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस

Reva India News

समस्त विभागों में 31 अक्टूबर तक स्पेशल कैम्पेन 5.0 आयोजित करने के निर्देश

Reva India News

आईटीआई मंडला में 11 जून को सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलट भर्ती कैंप

Reva India News

Leave a Comment