Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशक्त अनुशिका को मिली सीपी चेयर  

मंडला 8 अक्टूबर 2024

केन्द्र व राज्य शासन लोगों की समस्याओं एवं कठिनाईयों की चिंता करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। नागरिकों को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अनुशिका पटेल ने सीपी चेयर की मांग के संबंध में अपर कलेक्टर के समक्ष आवेदन देते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदन की पात्रता का परीक्षण कराते हुए सामाजिक न्याय विभाग की ओर से अनुशिका पटेल को सीपी चेयर प्रदान की। सीपी चेयर मिलने से अनुशिका पटेल एवं उनका परिवार शासन और जिला प्रशासन से मिलने वाले लाभ के कारण बहुत खुश है और उन्होंने जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय विभाग के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related posts

औ‌द्योगिक क्षेत्र मोहासा- बाबई में 214.42 एकड़ भूमि को शामिल किये जाने की स्वीकृति

Reva India News

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा

Reva India News

जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

Leave a Comment