Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में हुई दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

मंडला 29 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। इस भीषण सड़क हादसे में 9 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि एक अत्यंत गंभीर हालत में है। अधिकतर यात्री उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मृतकों के परिजन को शासन की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। उल्लेखनीय है कि मैहर जिले में ट्रक और उत्तर प्रदेश की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर होने से यह हादसा हुआ।

Related posts

बैगा परिवारों को लाभान्वित करने आयोजित करें विशेष कैम्प

Reva India News

महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण के लिए है वन स्टॉप सेंटर अब तक 69 प्रकरणों का निराकरण

Reva India News

प्राथमिक शिक्षक (प्रभारी अधीक्षक) श्रीमती कुशरे निलंबित

Reva India News

Leave a Comment