Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण हेतु प्रस्ताव की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर

मण्डला 8 अक्टूबर 2024

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजनान्तर्गत 8.54 लाख रू. का बजट जिले के शिल्पियों एवं बुनकरों के विकास के लिए आवंटित किया गया है। हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण व हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण के लिए 3.71 लाख, हस्तशिल्पियों को उन्नत प्रशिक्षण व उपकरण के लिए 3.31 लाख और हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.52 लाख आवंटित हैं।

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत जिले के बुनकर व औद्योगिक सहकारी समितियों स्व. सहायता समूहों उद्यमियों, अशासकीय संस्थाएं, शासकीय संस्थाओं से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, करघे एवं सहायक उपकरण तथा हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण आदि के लिए प्रस्ताव 15 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं।

Related posts

आमजन को आकाशीय बिजली/बज्रपात से बचाव हेतु सुझाव

Reva India News

31 अक्टूबर को ’रन फॉर साइबर अवेयरनेस’ और ’रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन बतौर मुख्य अतिथि पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके होगी शामिल

Reva India News

112 इंडिया ऐप: नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक एकीकृत और शक्तिशाली समाधान  

Reva India News

Leave a Comment