Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत निवारी में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर संपन्न हुआ

मंडला 18 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग मण्डला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर के मार्गदर्शन में गुरूवार को जनपद पंचायत नैनपुर के क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत निवारी के सामुदायिक भवन में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर एवं श्रीमति ओमवती उइके अध्यक्ष जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य अतिथ्य में शिविर सम्पन्न कराया गया। एलिम्को जबलपुर टीम से डॉ. स्वाती गोयल, डॉ. भानुप्रताप, डॉ. नीरज द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग हेतु चिन्हांकन किया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड मण्डला द्वारा 123 दिव्यांगों का नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र व नवीनीकरण कर जारी किया गया।

Related posts

सभी 16 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्ण

Reva India News

थानमगांव में संकल्प से समाधान शिविर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Reva India News

ऑनलाइन खरिदी करने वाले हो जाये सावधान आप भी बन सकते है ठगी का शिकार

Reva India News

Leave a Comment