Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पूजा और वर्षा नंदा को जनसुनवाई में दिया गया श्रवण यंत्र

मंडला 22 अक्टूबर 2024

जिला प्रशासन का असहाय, जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता का एक उदाहरण मंगलवार को सामने आया जब जनसुनवाई में अपना आवेदन लेकर पहुंचे ग्राम मानादेई निवासी पूजा और वर्षा नंदा। दोनों आवेदक श्रवण बाधित हैं जिन्हें सुनने में कठिनाई होती थी। उन्होंने श्रवण यंत्र प्राप्त करने के संबंध कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया और बताया कि मुझे सुनने में बहुत परेशानी होती है। मुझे श्रवण यंत्र प्रदान किया जाए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। मौके पर श्रवण यंत्र पाकर पूजा और वर्षा कहती हैं कि हमारी समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से सुनने में आसानी होगी और हम अपने दैनिक कार्य भी बड़ी आसानी से पूरा कर पाएंगे। हम कलेक्टर और जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग के प्रति धन्यवाद करते हैं।

Related posts

विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

Reva India News

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी कराने व सूचना देने पर बीस हजार का पुरूस्कार घोषित किया

Reva India News

टीएल बैठक में “ज्ञान भारतम मिशन” व जनगणना को लेकर अहम निर्देश, सीएम हेल्पलाइन और पेयजल पर भी जोर

Reva India News

Leave a Comment