Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें – जिपं सीईओ जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई

मंडला 5 नवंबर 2024

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण लेवल-1 या लेवल-2 पर ही करना सुनिश्चित करें। जिससे सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बंद हो सके। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सभी विभाग प्रमुख निर्धारित समय सीमा में जवाब देना सुनिश्चित करें। जिससे सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में जिले की ग्रेडिंग में सुधार हो सके। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट मंगलवार को जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की सूक्ष्मता से जाँच कर पात्रताधारी शिकायतकर्ताओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक दर्ज कराने को कहा। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में कार्यक्षेत्र से बाहर शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 24 अक्टूबर 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जून 2023

Reva India News

अप्रेन्टिसशिप मेला 4 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment