Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने माहिष्मती घाट के नामकरण का लोकार्पण किया

मंडला 12 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंगलवार को नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट के नामकरण का लोकार्पण किया। नर्मदा नदी का रपटाघाट अब माहिष्मती घाट के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने माहिष्मती घाट जिलेवासियों को समर्पित करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य सभापति (संचार एवं संकर्म) श्री शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण, धर्मप्रेमी, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

जिले में अब तक 112.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

मंत्री संपतिया उइके ने एकादशी के अवसर पर ’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण किया  

Reva India News

कलेक्टर ने की पीडीएस वितरण की समीक्षा आज सभी पीडीएस दुकानें रहेगी खुली

Reva India News

Leave a Comment