Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भव्य स्वरूप में मनाया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

मंडला 14 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मनुष्य के रूप में जीते जी जिन्हें भगवान का दर्जा मिला, ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रति वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अतीत में इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण बिहार, झारखंड की धरती से उन्होंने अंग्रेजों का प्रबल प्रतिरोध स्थापित किया, जहां से आदिवासी अंचल में दो स्वतंत्रता आंदोलन की भूमिका बनी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल और धार में आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों से स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा के उन पक्षों को भी सामने रखा जायेगा, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूती मिली।

Related posts

कृषि अधिकारियों ने किया खाद दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया फसल बीमा की राशि का भुगतान मण्डला जिले के किसानों को 5 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी करेंगे दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment