Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिप्टी कलेक्टर श्री जगेत को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

मण्डला 29 नवंबर 2024

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री लालशाह जगेत का 30 नवंबर 2024 को सेवाकाल समाप्त हो गया है। जिला प्रशासन मंडला ने डिप्टी कलेक्टर श्री जगेत को शुक्रवार को सेवानिवृत्ति के लिए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उन्हें भावी जीवन तथा स्वस्थ आयु के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि श्री जगेत सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते थे। उनकी कार्यशैली से सीखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा श्री जगेत के जीवन एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पोस्ट कोविड केयर सेंटरों की स्थापना के संबंध में निर्देश जारी

Reva India News

रेवा सेवा समागम एवं नर्मदा संवाद जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

Leave a Comment