Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिलहरी घाट, ग्राम गयाजीपुर, मंडला में स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल

जिलहरी घाट, ग्राम गयाजीपुर, मंडला में स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल के संचालक आचार्य भीमदेव नैष्ठिक जी व गुरुकुल परिवार द्वारा दिनांक 15 दिसंबर दिन रविवार 2024 को ग्राम गयाजीपुर, चटुआमार, लुढ़िया आदि ग्राम के सैकड़ों जरूरतमंद व्यक्तियों को इस कड़कड़ाती ठंड में, शीतकाल में ठंड से बचने के लिए गुरुकुल द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चटुआमार व गयाजीपुर के सरपंच शिवनारायण कुशरो जी, ग्राम महाराजपुर से डॉक्टर नील सिंह जी, ग्राम गयाजीपुर से भूतपूर्व सैनिक प्रेमलाल गुप्ता जी, संजय ठाकुर जी, दुर्गेश यादव जी अनिल सैयाम जी, प्रेमलाल यादव जी वह ग्राम गयाजीपुर के सभी धर्म प्रेमी सज्जन उपस्थित रहे। हमारा सनातन धर्म भी हमें यही सिखाता है कि ‘केवलाघो भवति केवलादी’ हमेशा बांटकर खाना चाहिए क्योंकि जो सबके भूखे पेट का ध्यान रखता है वह कभी भूखा नहीं रहता व जो निस्वार्थ भाव से सब की सेवा करता है वह कभी भी सेवा का मोहताज नहीं रहता है इसलिए हमेशा अपने जीवन में असहाय की सहायता अवश्य करनी चाहिए जिससे कि वे भी ऊपर उठ सकें व अपने जीवन का कल्याण कर सके। हमारी संस्कृति है वसुधैव कुटुम्बकम्।

Related posts

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

पीएम पोषण अंतर्गत दोपहर का भोजन वितरित करने संबंधी निर्देश  

Reva India News

एडीएम ने किया कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment