Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने केन्द्रीय विद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया

मंडला 18 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम पंचायत जामगांव विकासखंड नैनपुर में केन्द्रीय विद्यालय निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर समतलीकरण तथा पहुंच मार्ग बनाने के निर्देश दिए। शासकीय भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा। जिससे केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एसडीएम नैनपुर को निर्देश दिए कि केन्द्रीय विद्यालय हेतु भूमि उपलब्धता के संबंध में शीघ्र ही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय में हुए कार्यक्रम

Reva India News

सिलगी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण  

Reva India News

*पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस*

Reva India News

Leave a Comment